
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दिनांक-17.02.2024 को द्वारा उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा क्रमशः कर्मा देवी शिक्षण संस्थान, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बस्ती , खैर इंटर कॉलेज बस्ती, कृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज बस्ती आदि का भ्रमण कर निरिक्षण किया गया एवं कॉलेज/ विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधन से वार्ता कर शासन से प्राप्त आदेश-निर्देश से अवगत करा कर परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।