
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में आज दिनांक 16.02.2024 को पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा उoप्रo आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में आपरेशन दृष्टि के माध्यम से सभी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित निर्देशित किया तथा शासन से प्राप्त आदेश निर्देश से अवगत करा कर परीक्षा सकुशल, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।