मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का डीएम ने दिया आश्वासन

संतकबीरनगर 16 फरवरी 2024 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पत्रकारों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी द्वारा जिलाधिकारी को दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कई वर्षों से जनपद में जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक नही हो पा रही है जिसके कारण पत्रकारों की कई समस्याएं लंबित हैं। जिला स्तरीय स्थाई समिति का गठन कराकर बैठक कराया जाय, धनघटा तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों के सामूहिक कार्यालय के लिए भवन हेतु नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराया जाय, जिससे ग्रामीण
पत्रकार तहसील मुख्यालय पर कार्यालय पर बैठकर अपने खबरों का संपादन कर सके, ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बना रहे इस उद्देश्य से महीने में एक दिन तहसील स्तर पर एक बैठक आयोजित की जाय, जिससे उपजिलाधिकारी, सीओ, थाना प्रभारी के साथ बैठकर अपनी समस्याओं को बता सके, इससे प्रशासन और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ एक सामंजस्य बना रहेगा।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंडल प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज अख्तर, जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह, तहसील अध्यक्ष खलीलाबाद अतहरूल बारी, तहसील मेंहदावल अध्यक्ष महबूब पठान, सत्यप्रकाश वर्मा, कमर आलम अंसारी, केसी चौधरी, रवि सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट