
संतकबीरनगर। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां के ए एन एम ओ तैनात ने ब्लाक अध्यक्ष इमराना खातून की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां के परिसर में पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गगनभेदी नारे भी लगाए गए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां के उच्च अधिकारी चिकित्सा प्रभारी/अधीक्षक डॉ सुरेश चन्द्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को पाँच सूत्रीय माँगो को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान एन एच एम के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय के साथ-साथ समस्त ए एन एम मौजूद रही। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष इमराना खातून ने कहा की सरकार प्रदेश के सभी एन एच एम कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने अपने माँग पत्र में लिखा हैं की सभी संविदा ए एन एम को बिना किसी दक्षता परीक्षा के स्थाई किया जाय और राज्य कर्मी के रूप में समस्त अनुमन्य हितलाभ दिलाए जाय।10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख का जीवन बीमा गारण्टी किया जाए। स्वैक्षिक गृह जनपद में तैनाती और स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जाय।माननीय उच्चतम न्यायतालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में जेंडर सेंसटाईजेशन कमेटी अगेन्स्ट सेक्सुअल हैरसमेंट (जीएसकैस) का हर जिले में गठन किया जाय।मातृत्व अवकाश,त्योहारी,राष्ट्रीय छुट्टियों के साथ आकस्मिक,चिकित्सीय,अवकाश तथा अर्जित वार्षिक अवकाश सुनिश्चित किये जाए। इस दौरान सीमा मौर्या,बबिता देवी,संजू यादव,सुनीता यादव,ममता मिश्रा,बबिता देवी,सुंदरी कुमारी, प्रियंका कुमारी,उमा सिंह,सुषमा सोनी,दुर्गावती देवी,प्रीती, प्रीती वर्मा,कंचन,वंदना,शीला,साधना,पिंकी जयसवाल,माया देवी,सीमा मौर्या,ललिता ओझा, नीलम,सुमन चौधरी,सीना कुमारी,निकिता,सुसीला कुमारी आदि ए एन एम मुख्य रूप से मौजूद रही।