ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
बस्ती

बस्ती जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम त्रिपाठी समाजसेवी चंद्रमणि पांडे उर्फ सुदामा जी आम आदमी पार्टी से कुलदीप जायसवाल जिला पंचायत बस्ती सदर राम प्रकाश चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नोटिस के झोलाछाप डॉक्टरों पर हो रही कार्यवाही तथा सरकारी अस्पताल और नर्सिंग होम में अनट्रेंड लोगों और चौकीदारों द्वारा दवा वितरण तथा मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा यह मांग किया की अगर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही होती है तो सरकारी अस्पताल और नर्सिंग होम में कार्यरत अनट्रेंड लोगों पर तथा संबंधित अस्पताल के संचालकों पर भी मेडिकल एक्ट के तहत कार्यवाही हो अन्यथा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अभी तो धारा 144 की गरिमा को बनाए रखने के लिए ए डी एम साहब और एस डी एम के कहने पर धरने को समाप्त कर रहा है लेकिन अगर उचित कार्यवाही और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ ऐसे ही कार्यवाही होती रही तो दिसंबर माह में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश विशाल आंदोलन के लिए बाध्य होगा साथ ही साथ जनहित के कई मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा गया