एन के पब्लिक स्कूल तिलजा में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई
संतकबीरनगर / सेमरियांवा
रिपोर्ट : अतहरूल बारी

शुक्रवार को विकास खण्ड सेमरियावां के अंतर्गत स्थित एन के पब्लिक स्कूल तिलजा में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 3 से 10 के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगी परीक्षा के नोडल अधिकारी डी के गौतम व वासुदेव गौतम की देख रेख में परीक्षा सम्पन्न हुई।विद्यालय के संचालक रिजवानुल हक़ ने बताया की इस परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर किया जायेगा। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक योगेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार, आर एन दूबे, उमरे आज़म,अवनीश गौड़,अभिनास कन्नौजिया,शाबा खातून,पूजा कुमारी, नेहा कुमारी,उजमा खातून,सगुफ्ता खातून,बुशरा खातून आदि लोग मौजूद रहे ।