

बस्ती
यशफीन फातिमा व आयशा खातून नाज़रा कुरान मुकम्मल किया
मदरसा जौहरूल उलूम मौज़ा बैड़ारी मुस्तहकम, बस्ती, यूपी। गुजस्ता दिनों में मदरसा जौहरूल उलूम बैड़ारी मुस्तहकम के दो बाजौक तालिबा यशफीन फातिमा बिन्त तस्दीक अहमद व आयशा खातून बिन्त हाफिज हमीदुल्लाह साहब ने नाज़रा कुरान मुकम्मल किया दोनों तालिबा को नाज़रा मुकम्मल कराने में उनके उस्ताद मोहतरम हजरत मौलाना मोहम्मद तलहा साहब काश़मी, हाफिज मोहम्मद हस्सान साहब का बड़ाअहम रोल रहा है, उस खुशी में मदरसा हाजा़ जिम्मेदारान ने उल्माए कराम की मौजूदगी में एक शानदार तकरीब का इन्अकाद किया। हाफिज नौशाद साहब ने बच्चियों और वालिदेंनको मुबारकबाद पेश करते हुए कुरान की अहमियत और फजीलत पर मुस्तमिल गुफ्तगू की और मौलाना तलहा साहब नाजिम मदरसा हाज़ा की दुआ पर प्रोग्राम एख्तताम हुआ। इस मौजा पर मास्टर कुतुबुद्दीन और उनके टीचर नग़मा खातून महनाज खातून और दिगर अफराद तौसीफ अहमद, सोहेल अहमद, मोहम्मद नजम ,मोहम्मद आदिल, मोइनुद्दीन , हाफिज उस्मान साहब वगैराह मौजूद रहे।