
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ने बस्ती कोतवाली पर देर रात किया औचक निरीक्षण ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय से लेकर परिषद तक भ्रमण कर साफ सफाई फाइलों के रखरखाव एवं विवेचना फाइलों का निरीक्षण किया।
और वही आम जनों से अच्छा व्यवहार करने एवं कार्यों को ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए।
थाने के अभिलेखो,महिला हेल्प डेस्क, हवालात व बैरक का भी निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के द्वारा पुलिस बल के साथ शहरी क्षेत्र में पैदल गस्त कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।