रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)

बस्ती जनपद में भदेश्वरनाथ मन्दिर, झारखंडेश्वर नाथ मन्दिर गायघाट, जागेश्वरनाथ मन्दिर तिलकपुर, समय माता मन्दिर वैड़वा भानपुर, श्रृंगिनारी मन्दिर परशुरामपुर, गौरी माता मन्दिर बभनान, हनुमानगढ़ी गांधीनगर मन्दिर पर बड़ी स्क्रीन वाली वैन लगाई जाएगी। इसके अलावा लगभग 150 से अधिक स्थानों पर एलईडी प्रोजेक्टर और टीवी लगाकर कार्यक्रम को देखा जाएगा। कार सेवकों का सम्मान तथा शहीद कार सेवकों को श्रद्धांजलि, शंखनाद, भजन कीर्तन, हवन, चाय पकौड़ा एवं हलवे के प्रसाद की व्यवस्था की गई। सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा तिलकपुर में इसके निमित्त बड़े भंडारे का आयोजन किया गया। तिलकपुर मन्दिर पर प्रसिद्ध भजन गायक कमाल खान की प्रस्तुति होगी।