25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा
रिपोर्ट :- बब्लू पूर्वांचल प्रभारी (यू०पी०) बस्ती
बस्ती जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा परंतु इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सभी कार्यालय, शिक्षण संस्थाओं एवं विभागों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ कार्यक्रम का आयोजन 24 जनवरी को किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अन्द्रा वामसी ने दी है। उन्होंने सभी विभागा ध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि 24 जनवरी को 11:00 बजे कार्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाना सुनिश्चित करें तथा इसका फोटोग्राफ ग्रुप में उपलब्ध कराएं ।
