प्रभू श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चतुर्वेदी परिवार के साथ गांव भिटहा गांव में सुंदरकांड और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ,
पूरे परिवार के साथ जिले के चर्चित समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी सपरिवार प्रभू श्री राम की आरती किया गया,



संतकबीरनगर 22 जनवरी 2024अयोध्या में प्रभू श्री राम नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जहां अयोध्या पूरी तरीके से सजाया गया है वही प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इसी दौरान जिले के चर्चित समाजसेवी सूर्या एकेडमी सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थाओं के मालिक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी के गांव भिटहा में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हजारों लोगों द्वारा प्रभू श्री राम के आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया गया। आपको बता दे 22 जनवरी को श्री राम लला अपने घर में विराजमान होंगये इसी को लेकर देश ही नहीं पूरा विदेश राम मय गया है प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जहां शहर से लेकर देहात तक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा वहीं चतुर्वेदी परिवार के पैतृक गांव भिटहा में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया , भव्य आरती के बाद चतुर्वेदी परिवार के गांव में हजारों लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट