बस्ती जनपद में दिनांक 23.12.2023 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान स्टेशन रोड चाईपुरवा हनुमान मन्दिर के पास थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती से अभियुक्त मायाराम पुत्र स्व0 बदरी उम्र 52 वर्ष निवासी लखनौरा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 274/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
- मायाराम पुत्र स्व0 बदरी उम्र 52 वर्ष निवासी लखनौरा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- हे0का0 अकबाल अहमद, का0 नितीश सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।