बस्ती जनपद के सम्मानित डा० वी०के० वर्मा द्वारा रचित दो पंक्ति सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर हृदयोगार प्रस्तुति।

दो कुंडलियाँ
बल्लम भाई पटेल की पुण्य तिथि है आज।
उनके ऊपर बोलिए किसे नहीं है नाज।
किसे नहीं है नाज देश का मान बढ़ाया।
अपनी कर्मठता से भारत को महकाया।
कह ’’वर्मा’’ कवि, थे भारत के वह निर्माता।
उन पर करती गर्व हमारी भारत माता।
किया उन्होंने देश के लिए अप्रतिम त्याग ।
अपने भारत वर्ष से था अनुपम अनुराग ।
था अनुपम अनुराग देश से तमस मिटाया।
भारत का गौरवशाली इतिहास बनाया।
कह ’’वर्मा’’ कवि उनके पथ पर चलें चलायें।
उनकी प्रतिमा पर हम श्रद्धा सुमन चढ़ायें।
डा0 वी0 के0 वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।
बस्ती जनपद के सम्मानित डा० वी० के० वर्मा द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल