सन्त कबीर नगर
केन्द्र व प्रदेश भाजपा की मोदी जी योगी जी की सरकार लोक कल्याण कारी योजनाये सभी को समान रूप से दे रहे है – शैलेश कुमार राजभर

विकसित भारत संकल्प यात्रा का बैन धनघटा विधानसभा विकास खण्ड नाथनगर के ग्राम चन्दापार,रेवटा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया कार्यक्रम को समबोधित करते हुए शैलेश कुमार राजभर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजभर संगठन ने कहा कि देश का हर नागरिक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प ले रहा हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मोदी जी योगी जी बिना भेदभाव के सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को सभी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं चाहे वह प्रधानमंत्री आवास हो या उज्जवला गैंस हो या किसान सम्मान निधि योजना हो या शौचालय या आयुष्मान कार्ड हो या खाद्यान्न वितरण आदि सभी योजनाओं को सभी लोगों को बिना जातिवाद, सम्प्रदाय परिवार वाद से उपर उठकर सभी को योजनाओं को बिना भ्रष्टाचार के सभी लाभ पा रहे हैं सभी लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र होगा इसलिए देश को विकसित भारत बनाने के लिए सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि 2024 में भी नरेन्द्र मोदी जी को पुनः भारी बहुमत से जिताकर सरकार बनाना है कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, सांसद प्रवीण निषाद, विधायक गणेश चन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा, मंडल मंत्री जुग्गीलाल शर्मा, मंडल संयोजक अशोक यादव ने भी सम्बोधित किया अवसर पर बबलू गुप्ता, धर्मेन्द्र चौरसिया, रामबचन राजभर, दिनेश सिंह,खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि, स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण एवं महिला पुरुष ग्रामीण रहें।