पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थाना कलवारी द्वारा की गयी सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप प्रतिबंधित नशीली दवा रखने के अपराध में 01 अभियुक्त को 1 वर्ष 05 माह का कठोर कारावास व रुपये 5000/- के अर्थदण्ड की हुई सजा
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)

बस्ती जनपद में दिनांक 09.07.2022 समय 05.45 बजे को थाना कलवारी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान साकिर अली पत्र सिराजुद्दीन साकिन मोहम्मदपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती के पास से 110 एप्राजोलम टेबलेट कुल वजन 13 ग्राम 180 मिलीग्राम 01 अदद प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष कलवारी के लिखित फर्द के आधार पर थाना कलवारी पर दिनांक 09.07.2022 समय 10.27 बजे मु0अ0सं0 233/2022 धारा 8/22(बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसमें विवेचनोपरान्त विवेचक उ0नि0 संजय कुमार द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती एवं थाना कलवारी पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी से आज दिनांक 14.12.2023 को माननीय न्यायालय एएसजे/एफटीसी 1/एनडीपीएस एक्ट कोर्ट बस्ती द्वारा अभियुक्त साकिर उपरोक्त को 01 वर्ष 5 माह के कठोर कारावास व रुपये 5000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी ।