
रिपोर्ट:-अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संबाददाता)
बस्ती जनपद में नगर महोत्सव की तैयारी के लिए बैठक। नगर पंचायत नगर बाजार के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण मे आज एक बैठक नगर पंचायत के पति देव /प्रतिनिधि पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर राना दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता हुई ।जिसमे होने वाले 18,19,20,दिसंबर के कार्यक्रम के विषय पर गंभीर चर्चा हुई ।बैठक मे उपस्थित लोगो बात कर जिम्मेदारियां बाटी गयी।मंच से लेकर यातायात,सेल्फी पॉइंट,बैठने की बवस्था,अतिथि ववस्था,मेडिकल सुबिधा पर विशेष चर्चा हुई ।
राना दिनेश प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि नगर महोत्सव नगर पंचायत नगर बाजार मे रहने वालो का है।मै एक माध्यम हू जो आप सब के सहयोग से यह महोत्सव हो रहा है इसे सफल सुंदर बनाने मे सभी लोगो जिम्मेदारी है।बैठक मे सभी लोगो ने बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ खड़े होकर महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयार हो गये।जनता ने यह भी कहा कि जो प्यार आप से मिल रहा है आज तक किसी जनप्रतिनिध ने नही दिया।बैठक मे युवा बर्ग बड़ चढ़ कर हिस्सा लिए।बैठक मे रंजीत सिंह,विजय कुमार श्रीवास्तव् सूर्य नारायण उपाध्याय,विक्की डूबे,शाश्वत पांडे,श्रुति,राम नयन मौर्य,आकाश कुमार,रवि कशौधन सुनील श्रीवास्तव,नागेंद्र बहादुर सिंह राम बरन भारती आदि लोग मौजूद थे।