
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के रुधौली क्षेत्र के ग्राम मनिकौरा निवासी शफीउद्दीन सिद्दीकी पुत्र शहाबुद्दीन ने यू.पी.एस .सी. की परीक्षा में 126वीं रैंक अर्जित कर अपने गांव और जिले का मान बढ़ाया है।
भानपुर तहसील रुधौली क्षेत्र के मनिकौरा निवासी शफीउद्दीन सिद्दीकी पुत्र शहाबुद्दीन ने यू.पी.एस .सी. परीक्षा की सफलता का श्रेय अपने माता राहिला खातून पिता परिजनों और गुरुजनों को दिया और गांव व क्षेत्र के लोग घर जाकर शफिउदीन सिद्धकी को बधाई वा आशिर्वाद देकर आगे बढ़ने का शुभ कामनाएं दे रहे है। शफिउदीन सिद्धकी कहा कि हमारा उद्देश्य यू.पी.एस .सी. पास कर देश की सेवा करना है और उन्होंने बताया कि हमारे पढ़ाई लिखाई में बाबा मरहूम फौजी गुलाम हुसैन का काफी योगदान रहा जिसके परिणाम स्वरूप आज हम इस मुकाम पर पहुंने का हमारे बाबा जी का आशिर्वाद रहा
इसके पहले 2020 में रेलवे में पोस्टिंग थे 2022 में महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन के पद पर तैनात थे।