

अनिल कुमार श्रीवास्तव
बस्ती जनपद मे नगर बाजार मे बड़ी धूम धाम से गोवर्धन पूजा करती महिलाये। आज नगर बाजार मे महिलाओ ने गोवर्धन पूजा कर भगवान कृष्ण को अन्नकूट से भोग लगाया।मान्यता के अनुसार अन्नकूट या गोबर्धन पूजा भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से प्रारम्भ हुई, इसमे हिंदू धर्मावलम्बी घर के आँगन मे गाय के गोबर से गोबर्धन नाथ जी की मूर्ति बनाकर औरते बिधि बिधान से गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए अन्नकूट का भोग लगाती है।कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने इंद्र के।अभिमान को चूर करने के लिए गोबर्धन पर्वत को अपने एक छोटी सी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियो की इंद्र से रक्षा की थी। आज ही चित्रगुप्त के वंशजो ने भी कलम दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा बड़े धूमधाम से लोगो ने किया।