
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती, बनकटी……स्वतंत्र भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, दार्शनिक, प्रख्यात विद्वान एवं कुशल शिक्षक, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है| इस अवसर पर फुन्नन सिंह गौरी देवी (F.S.G.D.)कान्वेंट स्कूल व श्री राम जानकी कन्या इण्टर कालेज महादेवा में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के रूप में मनाया गया । जिसमें सैकड़ो विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।जिसमें नित्य संगीत एवं भाषण के कार्यक्रम आयोजित किये गये कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के कार्यवाहक प्रबंधक रामायण सिंह एवं प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के लिए माता-पिता जैसा कार्य करते हैं। और विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे उनके अपने बच्चों के समान है। और बच्चे भी शिक्षकों को अपने माता-पिता के सामान ही समझे और उनकी बातों का अनुसरण करें यही शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी ।
इस अवसर पर बच्चों के द्वारा शिक्षकों को उपहार दिया गया। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा भी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर अजय ,सरोजिनी ,शशि ,नीतू ,आस्था ,सुजीत ,भूपेश ,वीरेंद्र,अपर्णा ,अनीता ,राजकुमारी ,रीमा ,धीरज आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |