
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती, बनकटी…… सीडीए एकेडमी की प्रधानाचार्या अरुना पाल ने शिक्षक दिवस पर छात्रों को बताते हुए कहा कि 1962 में जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया था । जिन्होंने समाज को शिक्षकों की महत्ता को समाज को बताने का प्रयास किया । इन्होंने 5 सितंबर को अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का समाज से अपील किया तभी से देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा ।
विद्यालय की छात्र/छात्राओ ने प्रबन्धक/ प्रधानाचार्या एवं अध्यापिकों का आशीर्वाद भी लिया विद्यालय की छात्र/छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रबन्धक ई०अरविन्द पाल एवं प्रधानाचार्य अरुना पाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।
इस कार्यक्रम में प्रबन्धक/ प्रधानाचार्या ने अध्यापिकों एवं समास्त कर्मचारियों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित कर सभी को शुभकामनाएं भी दी।