
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती, बनकटी……. बनकटी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा भिटहा जो महुली से बस्ती जाने वाली सड़क बोकनार से दक्षिण तरफ लालगंज जोड़ने वाली सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान अर्चना पाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में की है। अर्चना पाल ने बताया कि बोकनर से भिटहा, बड़गोखास , बड़गोपुरा से लालगंज जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे लोगो का आवागमन प्रभावित हो रहा है।और आए दिन दुर्घटना होती रहती है। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान के अलावा अन्य ग्रामवासी चंद्रपाल, शेषनाथ, अमर सिंह, तुलसीराम ,अरुण कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, अनूप कुमार आदि सैकड़ो लोग ने मांग की हैं। जिससे ज्यादातर होने वाले घटनाओं को रोका जा सके।