
संतकबीरनगर: आत्मनिर्भरता के उद्देश्य को लेकर प्रजापति समाज के संरक्षक आर के राय द्वारा गोरखपुर बरगदवा में स्थित रॉयल ऑर्किड होटल में बड़े उद्यमी और व्यवसाईयों के नेतृत्व में डायमंड सिल्वर सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश व अन्य राज्यों से आए हुए व्यवसाईयों के साथ मिलकर खलीलाबाद के युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार मोहहिया करने के मध्य बातचीत की ।इस दौरान सभी व्यवसाईयों आमंत्रित करते हुए आगामी 5 सितंबर 2023 को खलीलाबाद में बैठक निश्चित की गई है। इस संबंध में प्रजापति समाज के संरक्षक तथा राष्ट्रीय एकीकरण प्रजापति संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति द्वारा बताया गया कि कभी भी किसी समाज का उत्थान व पाटन उसके आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती पर निर्भर करता है ।और तभी गरीब कमजोरों का ताकत में एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने में काम्या बी साबित हो सकता है क्योंकि जो सक्षम है उन्हें ज़रुरत नहीं,मिडिल क्लास अपने आप में मस्त हैं तथा जिन्हें जरुरत है वे आर्थिक कमजोरी के चलते खुलकर संघर्ष नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि जनक्रांति गरीबी के कोख से ही जन्म लेती है। यैसे बेरोजगार युवक युवती जो आर्थिक कमजोरी एवं पारिवारिक भरण पोषण की समस्या के चलते समाज हित में चलाए जा रहे इस मोमेंट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम नहीं कर पा रहे हैं तो वे लोग निसंदेह हमारे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 9005329144 पर संपर्क करें ।और संगठन की सदस्यता ग्रहण करके साथ में निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करना शुरू करें। भारतीय प्रजापति महासंघ एकीकरण महाअभियान भारत बर्ष रजि अपने सभी कमजोर सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साधन संशाधन, मेंटनेंस एवं पारिवारिक भरण पोषण की व्यवस्था समेत अन्याय उत्पीड़न, तहसील थाना जिला का कोई भी काम, विकास विभाग, स्वरोजगार आदि सुविधाओं से लैस करेगा ताकि हमारे किसी भी सदस्य को कहीं हाथ न फैलाना पड़े और मान सम्मान के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करते हुए समाज और संगठन के लिए काम कर सकें। फिलहाल यह प्रयोग अभी अपने गृह जनपद संत कबीर नगर में शुरू कर रहा हूं समाज का सपोर्ट मिलने पर धीरे-धीरे हर जिला एवं राज्य में व्यवस्था प्रभावी होगी। आज़ दिनांक 3.9.2023 को आर्किड होटल बरगदवा गोरखपुर में चल रहे प्रदेश के बड़े कारोबारियों की बैठक में संगठन के संरक्षक श्री आर के राय आदि के साथ पहुंचकर हमारी विचारधारा से मेलजोल खा रहे उद्यमियों एवं इन्वेस्टरों से बात चीत हुई लिहाजा लगभग 15 व्यवसायियों का ग्रुप तैयार हुआ जो 5 सितंबर 2023 को खलीलाबाद में आयोजित मीटिंग में आकर बात बनने पर ए एम यू साइन करेगा। अतः आत्मनिर्भरता के इस प्रथम चरण के प्रयोग में जनपद संत कबीर नगर के इच्छुक बेरोजगार युवक एवं युवती व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करें इस विश्वास के साथ कि आप लोग हमारा साथ देंगे और हम आपको समुचित व्यवस्था।
रिपोर्ट: के के मिश्रा जर्नलिस्ट