
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती,बनकटी…….. नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी निवासी कद्दावर नेता पूर्व विधायक राणा कृष्ण किंकर सिंह का शनिवार को निधन कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में सुबह इलाज के दौरान मृत्यु हो गया ।उनके मृत्यु की खबर सुनते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गयी । समाजसेवी राणा कृष्ण किंकर सिंह कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। इसके अलावा बस्ती जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं |
मृदुभाषी राणा साहब समाज सेवा के कार्यों में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे |
उनके मृत्यु पर उनके गाँव बेलाड़ी पहुँच कर अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत बनकटी के वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविन्द पाल राजनीति के पुरोधा ,सामाजिक सरोकार से ओतप्रोत मानवीय संवेदनाओ से युक्त पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्ण किंकर सिंह राना के निधन पर विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की।