बस्ती जनपद के कुदरहा में गरीब महिला का घर गिराने वाले जिले के कुदरहा दबंग प्रधानपति इंद्रकुमार चौधरी के मकान पर सोमवार को प्रशासन बाबा का बुलडोजर चलाया। एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा दबंग प्रधानपति का खलिहान में बने घर को पूरी तरह से धराशाई कर दिया।
पिछले तीन जुलाई को प्रधानपति इंद्र कुमार चौधरी व उसके साथियों द्वारा कलवारी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चिलवनिया निवासी निर्मला पत्नी दशरथ का मकान जेसीबी से धराशाई कर दिया। वही प्रधानपति के इस बेहूदा हरकत से प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी।
तहसील प्रशासनिक अधिकारी प्रधानपति को सबक सिखाने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई का बहाना ढूंढ रहे थे। अधिकारियों का कहना है अभी और भी प्रधानपति अवैध कब्जा अगर और भी मालूम हुआ, तो वहां पर भी कार्रवाई की होगी। तहसील प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हलचल सी मची रही। प्रधानपति के सियासी मददगार प्रशासन के तेवर को देखकर कहीं नजर नहीं आए।
निर्मला पत्नी दशरथ ने कुदरहा-कलवारी मार्ग पर इंद्रकुमार चौधरी के पट्टीदार की जमीन खरीदकर उस पर पक्का मकान बनाया था। उनका परिवार आगरा में रहता है। प्रधानपति की जमीन महिला के मकान के पीछे है। इंद्रकुमार चौधरी द्वारा मकान से रास्ता दिए जाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। बात न बनी तो प्रधानपति अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचा और उनका पक्का मकान गिरा दिया।