
रिपोर्ट :जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती दिपेन्द्रनाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी महोदय कलवारी विनय चौहान के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में थाना नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 160/2023 धारा 304 भा0द0सं0 थाना नगर जनपद बस्ती से संबंधित अभियुक्त बैजनाथ पुत्र लक्ष्मण निषाद उम्र 26 वर्ष साकिन मुडिलाकठार थाना नगर जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.बैजनाथ पुत्र लक्ष्मण निषाद उम्र 26 वर्ष साकिन मुडिलाकठार थाना नगर जनपद बस्ती ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:–
वादी लक्ष्मण निषाद पुत्र पाटन निषाद नि0 ग्रा0 मुडिला कठार थाना नगर जि0 बस्ती द्वारा बताया गया की 31.05.2023 को सुबह लगभग 9 बजे उनके लड़के बैजनाथ ने परिवारिक विवाद को लेकर बांस के टुकड़े से उनके पत्नी कौसिल्या देवी 52 वर्ष के सिर पर प्रहार कर दिया था जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी थी जिसे इलाज के लिए ऐम्बुलेंस की मदद से समुदायिक स्वा. केन्द्र कप्तानगंज में भर्ती कराए थे जहा इलाज के दौरान मौत हो गया उक्त के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 160/2023 धारा 304 भा0द0सं0 पंजीकृत कर अभियुक्त के तलास में पुलिस टीम को लगा दिया गया। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष महोदय नगर द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया ।
बरामदगी का विवरण:–
1.एक अदद आला कत्ल बांस का टुकड़ा रक्त रंजित सहित ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
स्थान- ग्राम कठार जंगल के बाहर पुलिया के पास।
दिनांक 31.05.2023 को समय 22.30 बजे ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद थाना नगर जनपद बस्ती ।
2.उ0नि0 मैनेजर यादव थाना नगर जनपद बस्ती
3.हे0का0 मृत्युजंय मिश्रा थाना नगर जनपद बस्ती।
4.हे0का0 अंशुल यादव थाना नगर जनपद बस्ती ।
5.हे0का0 धर्मेन्द्र मौर्या थाना नगर जनपद बस्ती