वकील अहमद सिद्दीकी


बस्ती,बनकटी…..लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर देईसांड़ मार्ग पर नौना गांव पुल के पास अनियंत्रित बाइक, सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई ।
महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी रामकेश का 21 वर्षीय पुत्र शनि लालगंज थानाक्षेत्र के अमोढ़वा गांव अपने बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने तीन दिन पहले गया हुआ था । मंगलवार को सुबह 9:00बजे घर वापस लौटते समय बानपुर मार्ग पर स्थित नौना गांव की पुलिया के पास सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया । जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई । टक्कर इतना जोरदार था कि सीमेंट से बना हुआ विद्युत पोल छतिग्रस्त हो गया ।
ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के समय यदि पोल हटा दिया होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
मृतक के पिता रामकेश ने बताया कि वह घर पर रहकर मजदूरी करते हैं।उनके चार बच्चे हैं। दो लड़का और दो लड़की शनि सबसे छोटा लडका था। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।
लालगंज थाना प्रभारी राम भवन प्रजापति ने बताया की लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।