
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के कप्तानगंज नगर पंचायत कप्तानगंज क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने की शिकायत पर एसडीएम और पुलिस ने छापेमारी की | छापेमारी आधार कार्ड को संशोधित कर नए पते पर बनाने की शिकायत के चलते हुयी | न्यायिक मजिस्ट्रेट हरैया मनोज कुमार और एसओ कप्तानगंज रोहित उपाध्याय की टीम ने संदेश इनफॉरमेशन सेंटर कप्तानगंज पर छापेमारी की वहां से कुछ आधार के साथ सेंटर संचालक को हिरासत में ले लिया | न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा आधार कार्ड एडिट कर नया बनाने की प्रकरण की जांच की जा रही है ।