
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर पंचायत बभनान अंतर्गत मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा बूथों पर लगे अधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत शाम 5:00 बजे तक 52.59 % रहा। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर कुल 147942 यानी 52.59 % प्रतिशत मत पड़ चुके थे। नगर पंचायत बभनान में सबसे ज्यादा मतदान 5 बजे तक 67.33 प्रतिशत रही। जबकि नगर पालिका बस्ती में सबसे कम मतदान शाम 5 बजे तक मात्र 42.75 प्रतिशत रहा ।
इस प्रकार सदर तहसील के नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से 5 बजे तक 51512 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। नगर पंचायत बनकटी में 20490 मतों में से 13041, नगर में 22429 मतों में से 10805, गनेशपुर में 19025 में 11187 डाले गए।
इसी प्रकार गायघाट में 9262 में से 6048 और मुंडेरवा नगर पंचायत के 18457 मतों में से 5 बजे तक 11019 मत पड़े। हर्रैया तहसील के नगर पंचायत बभनान के 16101 मतों में से 10840 , हर्रैया में 16041 में से 10058 और कप्तानगंज के 19197 मतों में से 10988 मत पड़ चुके थे। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 19791 मतों में से 5 बजे तक 12444 मत पड़े।