
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के कप्तानगंज में आजाद की जनसभा की भीड़ देख अन्य प्रत्याशियों की धड़कनें हुईं तेज। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अपने पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जमीरूउल हसन उर्फ लल्ला को विजई बनाने की अपील किया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि यह लोकतंत्र भारत का इतना ताकतवर है कि जनता जिसे चाहे उसे कुर्सी पर बिठा दें और जिसे चाहे उसे कुर्सी से उतार कर फेंक दें। ये वोट का अधिकार हम लोगों को इतनी आसानी से नहीं मिली है, बहुत सारे तर्क वितर्क होने के बाद भारत के बालिक लोगों को वोट का अधिकार मिला है। चंद्रशेखर आजाद ने वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार डीजल,पेट्रोल,दूध,आटा सहित अन्य सामग्रियों पर टैक्स लगा दिया है। गरीबों का पैसा लूट कर चंद पूंजीपतियों का जेब भरने का काम कर रही हैं। अगर आप लोगों को इन सब को रोकना है तो निकाय में ‘अच्छे लोगों’ का चुनाव करना जरूरी है। उन्होने कप्तानगंज के प्रत्याशी जमीरूउल हसन उर्फ लल्ला को जनता से विजयी बनाने की अपील किया। निकाय चुनाव मे जमीरुउल हसन उर्फ लल्ला को विजय बनाएं जिससे नगर पंचायत कप्तानगंज मे विकास हो, इसलिए नगर निकाय चुनाव कप्तानगंज मे आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जमीरुउल हसन उर्फ लल्ला को भारी मतों से विजयी बनाएं , जिससे शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो हर गरीब की अच्छी इलाज हो और अच्छी सड़को का निर्माण कराया जा सके,नये विद्युत कनेक्शन, जल निकासी के लिए स्वच्छ नाले की व्यवस्था बनायी जा सके।
इस दौरान जनसभा में उपस्थित ऐजाज अहमद पूर्व प्रधान कप्तानगंज,इस्लाम,बब्बू ठाकुर,कादिर खान,राम सुरेश गौतम,रमेश गौतम,शमशाद,उदयभान गौतम,जयराम चौधरी सीताराम शास्त्री,मौलाना मोहम्मद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।