
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में नगर पालिका चुनाव में सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कल बस्ती में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। वह नगर पालिका क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सहित नए मतदाताओ को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर बादशाह मैरिज हाल में तैयारियां पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को दिन में 12:00 बजे उपमुख्यमंत्री नगर पालिका क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग एवं नये मतदाताओ को संबोधित करेंगे इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।