
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में रविवार,पूर्वांचल राज्य जनांदोलन ने आज शालू चौधरी राजपाल को बस्ती नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।
यह घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही हिंदुस्तानी ने बताया कि पूर्वांचल राज्य जनांदोलन द्वारा बस्ती महायोजना 2031 के खिलाफ चलाये गये आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहे बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल की पुत्र वधु शालू चौधरी राजपाल ने आज पूर्वांचल राज्य जनांदोलन की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की जिसके बाद पी आर जे संस्थापक मंडल ने शालू चौधरी को PRJ महिला मोर्चा का बस्ती जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए बस्ती नगर पालिका परिषद हेतु अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया, इस अवसर पर आनंद राजपाल ने भी PRJ की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की जिन्हें PRJ व्यापारी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
PRJ बस्ती महायोजना संघर्ष समिति के अध्यक्ष कविश अबरोल ने बताया कि शालू चौधरी का बस्ती महायोजना के खिलाफ आंदोलन में सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में अहम योगदान रहा। शालू चौधरी अपने अध्ययन काल के दौरान गिन्नी देवी गर्ल्स पी जी कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष रहीं।