
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सिद्दीकी
बस्ती जनपद से समाजवादी पार्टी से नगर पालिका परिषद बस्ती से प्रत्याशी नेहा वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ सदर तहसील पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन के बाद नेहा वर्मा ने कहा कि मैं साफ-सफाई, महिला सुरक्षा, सीवर लाइन सहित तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता ने मौका दिया तो नगर पालिका क्षेत्र में तमाम कार्य किए जाएंगे जो पिछले कई सालों में नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है इस दौरान नगर निकाय चुनाव प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि हम जनपद की नगर पालिका परिषद बस्ती सहित सभी नगर पंचायतों में जीत हासिल करेंगे। जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे नगर पालिका परिषद बस्ती में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान कप्तागंज विधायक अतुल चौधरी, अंकुर वर्मा के साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।