
बस्ती= कुरैश अहमद सिद्दीकी
उक्त बातें नगर पालिका बस्ती से आम आदमी पार्टी से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉक्टर बबिता शुक्ला ने बस्ती के अनेकों मुहल्लों एवं वार्डों में जन संपर्क अभियान के दौरान कहीं।

डॉक्टर शुक्ला ने जनता के बीच जनहित के मुद्दों को उठाते हुए बस्ती की बद से बदतर हालात के लिए वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा सरकार को दोषी ठहराया उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों में यदि नगर पालिका में जनहित एवं विकास का कार्य हुआ होता तो बस्ती शहर की यह हालत ना होती।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर बबिता शुक्ला ने आगे कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार जलजमाव नालियों में गंदा पानी पूरे शहर में कीड़ों और मच्छरों के प्रकोप से यह साबित हो रहा है कि विगत वर्षों में नगर पालिका में कोई भी कार्य ना करा कर सरकारी धन एवं जनता के हक को लूटने का काम किया गया है।
डॉ शुक्ला ने जनता से आवाहन करते हुए कहा कि यदि दिल्ली के तर्ज का विकास चाहिए तो आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी के चुनाव निशान झाडू पर अपना अमूल्य मत देकर ज्यादा से ज्यादा मतों से विजई बनाएं।