
रिपोर्ट :- सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नेउरीगाडा कुसरौत मे बीती रात अज्ञात कारणों से एक 24वर्षीय युवक ने घर मे छत के नीचे लगे बाँस मे दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के पहुँचने से पहले ही परिजनों ने जिन्दा होने की उम्मीद मे शव को नीचे उतार लिया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुँचर घटना स्थल का बारीकी से जाँच किया।सूचना पाकर मौके पर पहुँची नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नेउरीगाडा कुसरौत निवासी 24 वर्षीय ध्रुप पुत्र विनोद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चला रहे थे। उनके पिता विनोद की बहुत पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। ध्रुप ही किसी तरह परिवार का खर्च चला रहे थे। बीती रात लगभग नौ बजे वह शराब के नशे मे घर आए और कमरे मे जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उस समय घर के लोग बाहर थे।काफी देर तक जब दरवाजा ने नहीं खुला तो परिजनों ने कच्ची ईंट की खिडकी से अंदर देखा तो ध्रुप का शव छत के नीचे लगे बाँस से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। यह देखकर परिजनों ने शोर मचाया जिससे आस पास के तमाम लोग जमा हो गये। परिजनों ने ईंट से बनी खिडकी से ईंट हटाकर अंदर गये और दरवाजा खोलकर पुलिस के आने से पहले जिन्दा होने के आस मे शव को नीचे उतार लिया और गले से फंदा खोला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दे दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गयी। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर किया और नूमने एकत्रित किया। पुलिस ने परिजनों व गाँव वालों के मौजूदगी मे शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
(परिवार पर टूटा दुःखो का पहाड़)
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नेउरीगाडा कुसरौत निवासी ध्रुप के मौत से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड टूट पड़ा है।
मृतक चार भाई बहनों मे सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर पर 18 वर्षीय बहन खुश्बू, 15 वर्षीय भाई करन व सबसे छोटी बेटी 16 वर्षीय मीनू है। पिता की मौत बहुत पहले ही बीमारी से हो चुकी है। घर का बड़ा बेटा मृतक ही किसी तरह मेहनत मजदूरी कर परिजनों का खर्चा चला रहे थे। एक वर्ष पूर्व भदेश्वर नाथ निवासी नैना से मृतक ध्रुप की शादी हुई थी।
मृतक की माँ मिश्री देवी ने बताया कि ध्रुप अक्सर नशे में रहा करता था। उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है। अब परिवार का गुजर बसर कैसे होगा कुछ समझ मे नहीं आ रहा है।