जिला : संवाददाता
बस्ती उत्तर प्रदेश

शनिवार को बीआरसी बनकटी से स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बनकटी ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार यादव ने किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शत प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथिके रुप मे डा०अनिल कुमार मौर्य ने शिक्षा की महत्ता को रेखांकित किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। शिक्षा ही समाज के उन्नति का मूल है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरूण कुमार यादव ने कहा कि शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है।
साथ ही उन्होंने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के संरक्षक उमाकांत शुक्ल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हृदय विकास पाण्डेय,कोषाध्यक्ष मक्खन लाल,उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र चौधरी,कृष्ण कांत तिवारी, संगठन मंत्री अशोक कुमार पाण्डेय,अशोक प्रधान, सुनील कुमार पान्डेय प्रधान प्रतिनिधि थरौली,संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटी के प्रधानाध्यापक चन्द्र शेखर शर्मा, सहायक अध्यापक प्रीती मिश्रा, अनुपमा यादव,जाकिरा खातून, राज लक्ष्मी अग्रहरि,कामरान, सहित अनेक शिक्षक तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।