
जिला : जिला संवाददाता
बनकटी ब्लाक के ग्राम पंचायत घूक्सा में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ हेतु बाजा गाजा के साथ 151 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई । महिलाएं व बालिकाओं ने पैदल यात्रा करके पवित्र मनोरमा नदी के पिड़िया घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ कथावाचक श्री सूर्यकांतचार्य ने पूजन अर्चन किया तथा श्रद्धालुओं का जत्था जल भरकर वापस लौट आया ।
क्षेत्र के प्रधान वीरेन्द्र सिंह ,सुभाष सिंह ,गब्बू सिंह, जितेंद्र चौधरी,शुभम सिंह,युवा समाजसेवी,विकास,राहुल कुलदीप, लालजी,कृष्णा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।