वकील अहमद सिद्दीकी

बस्ती, बनकटी…….उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेश निविदा / संविदा कर्मचारी संघ पूर्वांचल कार्यकरणी का शुक्रवार को बस्ती जिले के अमहट सब स्टेशन बिजली विभाग के सामने पार्क शिव मन्दिर परिसर में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्वांचल उपाध्यक्ष नकुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सिंह व सिद्धार्थनगर के संगठन मंत्री मनोज त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसका संचालन मंडल महामंत्री ओम हरि ने किया। सर्वसम्मति से राम सकल मौर्य को जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर रमेश चौधरी,शत्रुघ्न चौधरी पूर्व उपाध्यक्ष जगदम्बा उपाध्याय,प्रवेश मिश्र का चयन किया गया। जिला उपसचिव के पद पर राहुल सोनकर जिला महामंत्री गौरीशंकर पाण्डेय,
कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला, जिला सचिव महातम यादव, विजय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी पेशकार, जिला संगठन मंत्री के पद पर मनिंदर कुमार का चुनाव किया गया। इस मौके पर व्यास चतुर्वेदी,जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर अरुण श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्तियाक,मोहम्मद अकरम,संतोष मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में बस्ती जिला के समस्त संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।