

वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती, बनकटी…..वृहस्पतिवार को उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन बनकटी ब्लॉक परिसर के सभागार में संरक्षक गिरजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारी हितों पर चर्चा के साथ ही पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिये एक जुटता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा की देख रेख में सर्व सम्मत से आशुतोष पटेल अध्यक्ष, मो०कलीम उपाध्यक्ष,पवन कुमार पान्डेय मंत्री, राम प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष, विपिन द्विवेदी लेखा सम्प्रेक्षक और इसके अलावा गिरजेश कुमार श्रीवास्तव को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया है।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। अधिवेशन में मंत्री तौलू प्रसाद, राम अधार पाल, राकेश कुमार पान्डेय, अरुणेश पाल, संतोष कुमार राव,अशोक सिंह, और ब्लाक के कर्मचारी के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।