


वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती,मुन्डेरवा…..मंगलवार को मुन्डेरवा थाना में पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हे०का० सूर्य नारायण गौड़ सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को थानाध्यक्ष अरविंद शाही द्वारा उपहार प्रदान कर विदाई दी गई। मुन्डेरवा परिसर मे आयोजित विदाई समारोह में थानाध्यक्ष अरविंद शाही, उ०नि०कन्हैया पान्डेय, दिनेश चन्द मिश्रा आदि लोगों द्वारा नागरिक पुलिस को फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया।
थानाध्यक्ष अरविन्द शाही ने कहा कि अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस ईमानदारी और निष्ठा से विभाग के सेवा की है। उसे याद रखा जाएगा। राम चरित्र मानस,अंग वस्त्र, छाता
उपहार स्वरुप प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष अरविन्द शाही,उप निरीक्षक कन्हैया पान्डेय, दिनेश चन्द मिश्रा,सुरेंद्र प्रसाद,वीरेंद्र कुमार मल्ल,हेड कांस्टेबल इंद्रजीत कुमार,कांस्टेबल रविन्द्र, राहुल सिंह, महिला कांस्टेबल प्रीत पान्डेय,मौसम यादव के अलावा थाने के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।