

वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती, बनकटी…..केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए गांव की समास्या, गांव मे समाधान के तहत शुक्रवार को बनकटी विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत परासी के पंचायत भवन व गुलारिया सिरमा के प्राइमरी विद्यालय पर चौपाल आयोजन किया गया।
बी डीओ धनेश यादव ने चौपाल मे लोगों की समस्याएं सुनी और सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए ग्रामीणों से पीएम आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व निराश्रित पेंशन,राशन कार्ड,किसान सम्मान निधि आदि सुविधाओं से वंचित पात्रों से बातचीत कर परासी के प्रधान धर्मीला व गुलारिया सिरमा के प्रधान पुनीता देवी सचिव अर्जुन कुमार वरुण को निर्देश देते हुए सभी मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द कराने को कहा।
इस अवसर पर बीडीओ धनेश यादव,खण्ड शिक्षा अधिकारी अरून कुमार यादव,एडीओ पंचायत गिरजेश श्रीवास्तव,समाज कल्याण पूनम चौधरी, आईएसबी राम प्रकाश त्रिपाठी,शैलेंद्र राय, सचिव अर्जुन कुमार वरुण व प्रधान के साथ गांव के संभ्रांत लोग मौजूद थे।