विजय बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,


संत कबीर नगर ,
आगामी 30 जनवरी 2023 को होने वाले गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री विजय बहादुर सिंह जी की अध्यक्षता में मेहदावल डाक बंगले पर एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधान परिषद के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने हेतु पार्टी पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री शुभसागर पांडेय जी, जिला मंत्री श्री शिव बहादुर सिंह, श्री रामप्रवेश शुक्ला मंडल अध्यक्ष श्री रत्नेश त्रिपाठी, श्री लक्ष्मी शंकर शुक्ला जी के साथ साथ भाजपा किसान मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी बंधु उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट