जल-जीवन मिशन की कार्यशाला कलेक्टर ने किया शुभारंभ।

डॉ. रामजी शरण राय
दतिया, मध्य प्रदेश।
कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि ग्राम सरकार में सरपंचों की अहम् भूमिका है। सरपंच अपने ग्राम पंचायत के अंदर ऐसे कार्य करें जिनकों लोग वर्षो याद करते हुए आने पीढ़ी को मिसाल बने। इसके लिए पंचायत सचिव भी सरपंचों का पूर्ण सहयोग करें।
जल जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जल जीवन मिशन के निर्देशन व सहयोग से जेपीएस फाउण्ड़ेशन द्वारा एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में ग्राम पेयजल, स्वच्छता समिति एवं पानी समिति के सदस्यों सहित सरपंचों आदि ने भाग लिया।
कलेक्टर कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सरपंचों की अह्म भूमिका है। सरपंच सौभाग्यशाली है कि उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो के साथ-साथ शासन की जनहितैषी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को एक मुखिया के रूप में लाभ दिलाने का अवसर प्राप्त हुआ है। अतः सभी सरपंच इस बात का ध्यान रखकर कार्य करें कि जो भी कार्य करें वह क्षेत्र में मिसाल बन जावे और पांच वर्षो के दौरान किये गए कार्यो का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके। कलेक्टर कुमार ने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच पंचायत राज अधिनियम के तहत उल्लेखित कर्तव्यों एवं दायित्व का भी पूरी तरह से अध्ययन कर पूर्ण ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के तहत् विकास एवं निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की निगरानी के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्व्यन एवं मैदानी क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों के कार्य को भी देखे। कलेक्टर ने कहा कि किसी समय हमारे पूर्वज नदियों, झीलों से पानी लाकर पीते थे लेकिन समय के बदलाव के कारण इन जल स्त्रोतों का पानी प्रदूषित हुआ। जिसके कारण कुओं एवं हैण्ड़पंप के पानी का उपयोग करने लगे। लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच का परिणाम है कि गांव की दशा एवं दिशा बदल गई है। आज पूरे सम्मान के साथ घर-घर नलों के माध्यम से शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल प्रदाय किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरपंचों का दायित्व है कि नलजल योजनाओं का संधारण भी समय पर हो इसके लिए ग्रामीणों से दो रूपये प्रति घर प्रतिदिन के हिसाब से 60 रूपये प्रतिमाह जलकर के रूप में भी राशि संग्रहित करें। उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में चयनित 15 ग्राम पंचायतों के लगभग 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक रामजीशरण राय ने प्रभावी संचालन करते हुए जल जीवन मिशन के उद्देश्य व योजन में समुदाय की सहभागिता पर प्रस्तुतिकरण किया। स्वागत भाषण संजय सिंह ने प्रस्तुत किया।
इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री अनिल लगरका, जेपीएस फाउण्ड़ेशन के सीईओ केबी सिंह, मुख्य प्रशिक्षक बसंत लाल लखनऊ, रामजीशरण राय दतिया, जिला समन्वयक अजय सविता, विकासखण्ड़ समन्वयक भावना कटारे, मास्टर ट्रेनर्स विष्णु मिश्रा चित्रकूट, आकाश त्यागी लखनऊ आदि उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों व प्रतिभागियों के आभार जेपीएस फाउंडेशन के संदीप वर्मा ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मास्टर ट्रेनर/ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामजीशरण राय ने दी।