
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश व एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कोतवाली रत्नेश्वर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने दल बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के नखास चौक, रेती चौक, मदीना मस्जिद, घोष कंपनी होते हुए कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न बाजारों का पैदल गस्त करके निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली क्षेत्र में सभी दुकानदार अपनी दुकान खोल कर बैठे हुए थे ।कोतवाली थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने दोपहर में जीएसटी के अधिकारियों के आने की अफवाह पर तत्काल अनाउंसमेंट के जरिए व्यापारियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है आप लोग अपनी दुकानें खोले रखें।
पैदल गश्त के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने व्यापारियों से संवाद भी स्थापित किया कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है । व्यापारियों को अगर कोई दिक्कत है तो वह पुलिस को सूचना अवश्य दें संदिग्ध वस्तु व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।
पैदल गश्त के दौरान उप निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।