
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी महानगर के पूर्व सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में गोरखपुर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया कहा कि गोरखपुर में जीएसटी और अन्य विभागों के नाम पर दुकानदारों व व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी के कारण व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है। व्यापारी और जनता ने कहा निकाय चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा।समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार से तत्काल छापेमारी,सर्वे के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग करती है।व्यापारी दहशत और आक्रोश में कारोबार बंद कर के इस तरह से परेशान हैं जैसे कोई डकैतों का हमला हो गया हो।जी एस टी के नाम पर पूरे उत्तर प्रदेश में चार दिनों से लगातार छापेमारी चल रही है, जो कि बहुत ही अन्याय पूर्ण है। व्यापारी पर अनाप शनाप जी एस टी और जुर्माना लगाया जाता है,और सभी छापामार टीम के साथ एक दो दलाल रहते हैं जो जुर्माने और दंड से बचाने के नाम पर लाखों-लाख रूपये की धन उगाही कर रहे हैं।जिन उद्यमियों और व्यापारियों द्वारा दिए गये टैक्स से देश का विकास हो रहा है, आज जी एसटी के नाम पर उन्हीं व्यापारियों का उत्पीड़न और अपमान किया जा रहा है। ये बहुत ही निंदनीय और दुखद है।मांग भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की जाती है की तत्काल जीएसटी के नाम पर की जा रही कार्रवाई को जनहित में रोका जाए।यदि जी एस टी अधिकारियों और अन्य विभागों को हिसाब देखना है या कोई और जांच करनी है तो सम्मान के साथ उद्यमियों और व्यापारियों को नोटिस देकर उनको कार्यालय बुला कर उनका हिसाब किताब देख लिया जाए।पर छापेमारी की कार्रवाई को तत्काल रोका जाए।छापेमारी बंद न होने की स्तिथि में व्यापारी मजबूर होकर सड़क पर उतरेंगे।
इस मौके पर इम्तियाज अहमद, विनोद यादव, अनूप यादव, आफताब अहमद, रौनक श्रीवास्तव, शक्ति पांडे, इरफान खान, मुलायम यादव, विनोद विश्वकर्मा, मोहम्मद हसन, शुभम यादव, हिमालय कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।