बाराबंकी
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात व एक अदद नाजायज चाकू बरामद

थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 07.10.19 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना मोहम्मदपुर खाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 448/19 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. भुलरू पुत्र सोहन चौहान 2. जग्गू पुत्र सेवक चौहान निवासीगण इटहुआ पश्चिम थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा समय 14.00 बजे लालपुर करौता से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित जेवरात 01 अदद टूटी हुई चैन, 01 अदद टूटी अंगुठी, 08 जोड़ी बिछिया सफेद धातु (कीमत लगभग 50000 रूपये) व अभियुक्त जग्गू के कब्जे से एक अदद चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 450/19 धारा 4/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- भुलरू पुत्र सोहन चौहान निवासी इटहुआ पश्चिम थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
- जग्गू पुत्र सेवक चौहान निवासी इटहुआ पश्चिम थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 07.10.19 को समय 14.00 बजे ग्राम लालपुर करौता थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
बरामदगी का विवरण
- 01 अदद टूटी हुई चैन।
- 01 अदद टूटी अंगुठी।
- 08 जोड़ी बिछिया सफेद धातु।
- एक अदद नाजायज चाकू।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने दिनांक 05.10.19 को ग्राम गोवा में चोरी की थी, उसी से सम्बन्धित ये जेवरात है, जिनको बेचने हेतु हम जा रहे थें। अभियुक्तगण, चोरी के पैसे से अपना जीवन चलाते है।
पुलिस टीम
- मनोज कुमार शर्मा थानाध्यक्ष थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अमरपाल अग्निहोत्री चौकी प्रभारी लालपुर करौता थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- का0 सुभाष यादव, का0 पंकज कुमार, का0 वीरेन्द्र कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।