संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 04 अभियुक्त गिरफ्तार 1190 रु0 व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तगण 1- महेन्द्र साहनी पुत्र रामजग साहनी 2- भगवानदास पुत्र जयहिन्द निषाद 3- सुल्तान पुत्र इबारत अली 4- मोहम्मद हुसैन पुत्र करम हुसैन निवासीगण बेलाकला थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को प्रा0 विद्यालय बेलाकला के पीछे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते व जामातलाशी 240रु0 व मालफड़ 950 रु0 के साथ बरामद कर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 256 / 19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त नाम पता – रामचन्द्र उर्फ पुत्तन पुत्र अशरफपुर केवटहिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 333/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 ने विवाद को कराया शान्त और घायल को पहुचाया अस्पताल– पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 4027 से कालर ने दो पक्षो मे मारपीट / विवाद होने के सम्बन्ध में सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 07 मिनट में मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षो मे हो रहे विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुयी महिला को जरिये एम्बुलेन्स अस्पताल पहुचाया गया तथा विधिक कार्यवाही हेतु प्रतिवादी को थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता, सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– उ0नि0 ज्ञानचन्द शुक्ला, मु0आ0 रामानन्द चौधरी, आरक्षी ध्रुव सिंह ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 13 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 36 वाहनो से 31400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 07-10-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 36 वाहनो से 31400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 07-10-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 07 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 18 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।