बाराबंकी
थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद शिवाजी सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 07.10.19 को थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शेर मोहम्मद पुत्र खलील अहमद निवासी मीननगर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को मथुरानगर नहर पुलिया से समय 05.30 बजे, गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0- 418/19 धारा 3/25 आमर्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
शेर मोहम्मद पुत्र खलील अहमद निवासी मीननगर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 07.10.19 को समय 05.30 बजे मथुरानगर नहर पुलिया थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर ।
- 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद शिवाजी सिंह जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 अरुण कुमार सरोज थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ।
- का0 अजय शुक्ला थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।