वकील अहमद सिद्दीकी
बनकटी, बस्ती……मंगलवार को दोपहर मे इटहर निवासी वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार के बड़े भाई राम सुभग कि अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राम शुभग उम्र (45) ग्राम सभा कराह पीठिया में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। कराह पीठिया में ड्यूटी कर रहे थे तभी अचानक हार्ट अटैक होने से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे 3 बच्चों व अपनी पत्नी को छोड़ गये हैं। शिवम,स्नेहलता ,राजकमल, सत्यम व पत्नी और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।