रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
AHTU टीम बस्ती द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल/ ढाबा/ मोटर रिपेयरिंग शॉप/ जनरल स्टोर व अन्य छोटे-बड़े दुकानों की गई चेकिंग


पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में नोडल अधिकारी एएचटीयू/ अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के नेतृत्व में आज दिनांक 09.05.2022 को श्रम विभाग के साथ प्रभारी ए.एच.टी.यू. श्रीमती विभा पांडेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना- नगर/ कप्तानगंज/ हरैया/ छावनी क्षेत्रान्तर्गत होटल/ ढाबा/ मोटर रिपेयरिंग शॉप/ जनरल स्टोर व अन्य छोटे-बड़े दुकानों पर दुकानदारों/ होटल मालिकों द्वारा 18 साल से कम उम्र के बच्चों जिनसे काम कराया जाता है, की चेकिंग की गई | चेकिंग के दौरान 18 साल से कम उम्र के कुल 9 बच्चे काम करते हुए पाए गए जिन्हें मुक्त कराया गया तथा होटल मालिकों/ दुकानदारों/ गाड़ी बनाने वालों को नाबालिक बच्चों से काम नहीं कराने के सम्बन्ध हिदायत देते हुए नोटिस दिया गया |