


बस्ती / सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया’ यानि ‘सभी सुखी हों और सभी रोग मुक्त हों’ की तर्ज परसमुदाय के हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा तभी एक स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। यह बात योग शिक्षिका सन्नो दुबे ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर कहा उन्होंने कहा कि हर वर्ष सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। ‘आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अंतर्गत अमृत महोत्सव’ मना रहा देश का मूल मंत्र यह है हर आयु के लोग योग से जुड़े 45 मिनट योग से जुड़ने पर शरीर निरोग रहता है विश्वास स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़े उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम ‘एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया के निर्माण के लिए रखी गई’जो भारत को एक स्वस्थ देश की तरफ ले जाने का प्रयास है।